Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृष 4... दीपिका-अनुष्का-परिणीति दावेदार!

Advertiesment
हमें फॉलो करें कृष 4
राकेश रोशन ने 'कृष 4' बनाने की घोषणा कर दी है और बॉलीवुड की तमाम हीरोइन इस‍ फिल्म को पाने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही हैं। राकेश रोशन ने संकेत दिए हैं कि प्रियंका चोपड़ा की इस सीरिज से छुट्टी हो गई है। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में व्यस्त हैं और बॉलीवुड में उनका मन कम ही लग रहा है। कंगना रनौट के तो फिल्म में होने का सवाल ही नहीं उठता है। 
दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और परिणीति चोपड़ा को दावेदार बताया जा रहा है। राकेश रोशन चाहते हैं कि इस बार नई जोड़ी ली जाए। दीपिका और अनुष्का का दावा मजबूत है, लेकिन ये हीरोइन संभवत: इसलिए इंकार कर सकती हैं क्योंकि 'कृष 4' में हीरोइन के लिए करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। संभव है कि परिणीति को अवसर मिल जाए। 
 
राकेश रोशन निर्देशित इस फिल्म को क्रिसमस 2018 पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की कहानी