Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृष 4 और 5, प्रियंका होंगी बाहर और ये तीन हीरोइनें फाइनल

Advertiesment
कृष 4
राकेश रोशन ने ऐलान कर दिया है कि वे कृष 4 और 5 साथ में बनाएंगे और बाहुबली की तर्ज पर रिलीज करेंगे। 
 
फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कलाकारों के नाम पर विचार किया जा रहा है। ये बात तो तय है कि रितिक रोशन इस भारतीय सुपरहीरो की भूमिका अदा करेंगे। 
 
हीरोइन के रूप में माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा कृष सीरिज में नजर नहीं आएंगी। कृष 4 और 5 में हीरोइन के लिए खास स्कोप नहीं है लिहाजा वे खुद भी फिल्म करना शायद ही पसंद करें। 
 
सूत्रों के अनुसार कृष 4 और 5 में तीन हीरोइनें नजर आएंगी जिनमें से दो पर मुहर लग चुकी है। 
webdunia

दीपिका पादुकोण से राकेश रोशन बेहद प्रभावित हैं और वे उन्हें फिल्म में लेना चाहते हैं। रितिक और दीपिका ने अब तक कोई फिल्म साथ नहीं की है इसलिए उनकी जोड़ी फ्रेश लगेगी और दर्शक भी पहली बार बिग स्क्रीन पर रितिक-दीपिका को देखना पसंद करेंगे। 
webdunia

दूसरी हीरोइन के रूप में उर्वशी रौटेला नजर आ सकती हैं। उन्हें ग्लैमरस भूमिका सौंपी जा सकती है। राकेश रोशन द्वारा निर्मित फिल्म 'काबिल' में भी उर्वशी ने एक आइटम सांग किया था। 
webdunia

तीसरी हीरोइन के रूप में दिशा पाटनी के नाम पर विचार किया जा रहा है। ये भी संभव है कि किसी नई हीरोइन को मौका दिया जाए। फिलहाल इन नामों पर गौर किया जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय बच्चन ने क्यों बनाई दूरी?