Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'कुमकुम भाग्य' फेम रुचि सवर्ण और अंकित मोहन शादी के 6 साल बाद बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'कुमकुम भाग्य' फेम रुचि सवर्ण और अंकित मोहन शादी के 6 साल बाद बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म
, गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (11:37 IST)
टीवी शो 'कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस रुचि सवर्ण और उनके पति अंकित मोहन माता-पिता बन गए हैं। रुचि ने 8 दिसंबर को एक बेटे को जन्म दिया है। अंकित मोहन ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। 

 
webdunia
अंकित ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखा, 'वेलकम होम- बॉय।' इसके बाद उन्होंने थैंक्स पोस्ट लिखा, प्यार और आशीर्वाद देने लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। परिवार में एक और सदस्य आप सभी से प्यार प्राप्त करने के लिए आ गया है।
 
webdunia
अंकित मोहन की इस पोस्ट पर सैफ और सेलेब्स उन्हें पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। रुचि और अंकित बेटे के जन्म से पहले अक्सर मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते रहते थे।
 
बता दें कि अंकित और रुचि ने शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों की शादी 2015 में हुई थी। अंकित और रुचि की लव स्टोरी 'घर आजा परदेसी' शो से शुरू हुई थी। अंकित मोहन नागिन 3, रोडीज, नमक हराम, शोभा सोमनाथ की और बसेरा जैसे शो में नजर आ चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाही मंडप में कैटरीना कैफ संग सात फेरे लेंगे विक्की कौशल