Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब कुंदन शाह से शाहरुख ने नहीं ली किताबों की कीमत

Advertiesment
कुंदन शाह
जाने भी दा यारों, कभी हां कभी ना जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक कुंदन शाह की डार्क कॉमेडी 'पी से पीएम तक' रिलीज होने वाली है। कुंदन शाह ने शाहरुख को लेकर मजेदार किस्सा बताया। 
बात उन दिनों की है जब वे 'कभी हां कभी ना' की शूटिंग कर रहे थे। एक दिन वे मुंबई स्थित किताबों की दुकान पर गए। कुछ पुस्तकें पसंद की और जब पैसे अदा करने पहुंचे तो पता चला कि बिल दो हजार रुपये है। बात 90 के दशक की है और उस समय यह रकम बहुत हुआ करती थी। 
 
कुंदन की जेब में उस समय इतने रुपये नहीं थे। उन्होंने दुकानदार को कहा कि वे जल्दी ही आकर अपनी किताब खरीद लेंगे। दुकानदार ने कुंदन द्वारा पसंद की गई किताबें एक ओर रखी दी। अगले दिन कुंदन ने शाहरुख से इस घटना का जिक्र किया। कुंदन को बताए बिना शाहरुख उस दुकान पर गए और कीमत अदा कर किताबें ले आए। कुंदन शाह को शाहरुख ने यह किताबें दी और एक रुपया भी नहीं लिया। उस समय वे सुपरस्टार भी नहीं बने थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi