Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल, कहानी पर चल रहा काम!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल, कहानी पर चल रहा काम!
, रविवार, 18 जुलाई 2021 (15:08 IST)
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को 6 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म में भाईजान और मुन्नी की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

 
वही अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लेखक केवी विजेंयद्र प्रासद ने बजरंगी भाईजान के सीक्वल की ओर इशारा दिया है। उन्होंने कहा कि वह 'बजरंगी भाईजान 2' की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। 
 
खबरों के अनुसार केवी विजेंयद्र प्रसाद ने कहा कि जब मैंने यह आइडिया सलमान के साथ शेयर किया तो वह काफी एक्साइटेड दिखें। फिलहाल मैं इस कहानी को आगे ले जाने के लिए शानदार शुरुआत करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले जब मैं सलमान खान से कैजुएली मिला था। तब मैंने उन्हें 'बजरंगी भाईजान 2' सीक्वल के बारे में बताया था। जिसे सुनने के बाद सलमान खान ने भी कहा था कि हां यह अच्छा आइडिया है।
 
बता दें कि 'बजरंगी भाईजान' ने रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया था। फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म की सफलता के बाद सलमान के करियर ग्राफ में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' 3डी में होगी रिलीज!