Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लता मंगेशकर हेल्थ अपडेट: कोरोना पॉजिटिव होने के ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं स्वर कोकिला

हमें फॉलो करें लता मंगेशकर हेल्थ अपडेट: कोरोना पॉजिटिव होने के ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं स्वर कोकिला
, बुधवार, 12 जनवरी 2022 (10:32 IST)
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के हेल्थ अपडेट (Lata Mangeshkar Health Update) के बारे में लोग लगातार पूछ रहे हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 11 जनवरी 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के करोड़ों प्रशंसक दुनिया भर में फैले हुए हैं और वे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हेल्थ अपडेट (Lata Mangeshkar Health Update) की जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। 


 
हालांकि कल बताया गया था कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) में कोरोना (Corona Virus) के हल्के लक्षण पाए गए हैं और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बतौर सावधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि स्वर कोकिला की उम्र 92 वर्ष हो गई है। इस खबर के बाद लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के फैंस ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। 
 
अब लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की रिश्तेदार रचना शाह ने प्रशंसकों को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हेल्थ अपडेट (Lata Mangeshkar Health Update) दी है। रचना शाह ने बताया कि लता दीदी (Lata Mangeshkar Health Update)  की हालात अब स्थिर है, वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 
 
उन्होंने बताया, लताजी (Lata Mangeshkar) को उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। इसलिए वह अगले कुछ दिन और अस्पताल में रह सकती हैं। लता दीदी (Lata Mangeshkar) बिल्कुल स्थिर हैं। भगवान वास्तव में दयालु हैं। लता दीदी एक फाइटर हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि वह कोरोना से जीतकर जल्द ही घर आ जाएंगी। 
 
रचना शाह ने कहा, मैं उनके सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की है। जब इतने लोगों की दुआएं उनके साथ है, तो कुछ गलत हो ही नहीं सकता।
 
वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी ने कहा कि लता दीदी (Lata Mangeshkar Health Update) के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है और वही उनका इलाज कर रही है। भले ही वह ठीक हो रही हैं, लेकिन उसके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा सकता है। वह कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।
 
बता दें कि इससे पहले नवंबर 2019 में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लगभग 28 दिनों तक अस्पताल में रही थीं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन है हॉट- मलाइका अरोरा या श्वेता तिवारी या ईशा गुप्ता, फोटो देखिए फैसला लीजिए