Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

90 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, महज कुछ घंटों में हुए हजारों फॉलोअर्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lata Mangeshkar
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (18:20 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया है। लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं। ट्व‍िटर पर उनके ट्वीट्स चंद मिनटों में लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। अब लता जी ने ट्व‍िटर के अलावा इंस्टाग्राम डेब्यू भी कर लिया है।


लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम पर आने से लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा हैं महज कुछ ही घंटो में उनके अकाउंट पर कई हजार फॉलोवर भी जुड़ गए हैं।
वहीं लता मंगेशकर ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट मां और पिता का एलबम हाथ में लिख अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के बारे में बताया हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, नमस्कार, आज पहली बार आप सबसे इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं। 
 
लता जी ने दूसरी पोस्ट में बहन मीना के द्वारा लिखी गई किताब की पहली कॉपी के साथ अपनी और ऊषा की तस्वीर साझा की। लता जी के डेब्यू के साथ ही महज कुछ घंटो के अंदर उनके 47 हजार से ज्यादा फालोअर्स बन गए है।
 
लता मंगेशकर के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर उनकी बहन मीना मंगेशकर खाड़ीकर का कहना है कि लता खुद अपने ट्वीट करती हैं। वे बहुत ही एक्ट‍िव रहती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या बिग बॉस 13 के घर में शादी रचाएंगी रश्मि देसाई? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब