Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट पर लता मंगेशकर ने दिया जवाब, बोलीं- हम हर समस्या को सुलझाने में सक्षम

हमें फॉलो करें किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट पर लता मंगेशकर ने दिया जवाब, बोलीं- हम हर समस्या को सुलझाने में सक्षम
, गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (14:24 IST)
किसान आंदोलन को शुरू हुए करीब 70 दिन हो चुके हैं। अब इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स का साथ भी मिलने लगा है। बीते दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्व‍ीट किया था। जिसके बाद बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच एक जंग सी छिड़ गई है।

 
दरअसल रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। रिहाना के बाद मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की। लेकिन इन हॉलीवुड सितारों का भारत के मुद्दे पर यूं टिप्पणी करना भारतीय कलाकारों को रास नहीं आया। ऐसे में कई सितारों ने इन्हें जवाब दिया और भारत के नागरिकों से एकजुट होने की अपील की।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी रिहाना और अन्य हॉलीवुड कलाकारों को करारा जवाब दिया है। लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत महान देश है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं। एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी मुद्दा या समस्याएं, जिसका एक देश के तौर पर हम सामना कर रहे हैं, उसे अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सौहार्द्रपूर्वक सुलझाने में सक्षम हैं। जय हिंद।'
 
इसके साथ ही लता मंगेशकर ने 'इंडिया टूगेदर' (भारत एकजुट है) और 'इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा' हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है। लता मंगेशकर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
लता मंगेशकर से पहले अक्षय कुमार, अजय देवगन, एकता कपूर और सुनील शेट्टी जैसे सितारे भी इसे लेकर ट्वीट कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलाइका अरोरा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका