Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

हमें फॉलो करें पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

WD Entertainment Desk

, रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (13:11 IST)
Death threat to Jasmine Sandlas: पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। जैस्मीन अमेरिका में रहती हैं। सिंगर को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। अधिकारियों ने को यह जानकारी दी।
 
जैस्मीन सैंडलस दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियन में परफॉर्म करने आई थीं। जैसी ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं, उन्हें इंटरनेशनल नंबर्स से जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने लगे। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने गायिका को धमकी देते हुए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका की रहने वाली जैस्मीन सैंडलस को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देनी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सैंडलस को जिस फोन से धमकी दी गई वह अंतरराष्ट्रीय नंबर है। गायिका के स्टाफ ने तत्काल उत्तरपश्चिमी दिल्ली की पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सैंडलस को होटल में सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है और मामले में जांच जारी है।
 
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या कर चुका है। इस गैंग ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी पत्नी गौरी खान को दिल्ली में 'भाभी' बुलाते हैं शाहरुख खान, बताई थी यह मजेदार वजह