Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉक अप : मंदाना करीमी का निर्देशक संग था सीक्रेट अफेयर, हो गई थीं प्रेग्नेंट

हमें फॉलो करें लॉक अप : मंदाना करीमी का निर्देशक संग था सीक्रेट अफेयर, हो गई थीं प्रेग्नेंट
, सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (14:19 IST)
कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' इन दिनों छाया हुआ है। इस शो में कंटेस्टे्ंस खुद को सेफ रखने के लिए अपनी जिंदगी के कई राज खोलते नजर आते हैं। इस बार मंदाना करीमी, पायल रोहतगी, सायशा शिंदे और शिवम शर्मा को अपनी जिंदगी का डार्क सीक्रेट्स बताकर खुद को सेफ करने का मौका मिला था।

 
बजर राउंड में यह मौका मंदाना करीमी को मिला, क्योकि उन्होंने सबसे पहले बजर दबाया। इसके बाद उन्होंने अपने सबसे गहरे राज से पर्दा उठाया। मंदाना के हैरान करने वाले खुलासे के बाद सभी कंटेस्टेंट और होस्ट कंगना रनौट भी इमोशनल हो गईं। 
 
मंदाना ने बताया कि अपने पति से अलग होने के बाद वह वह एक नामी फिल्म डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों का रिश्ता इतना गहरा था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी भी प्लान कर ली थी। मंदाना ने कहा, उस समय जब मैं अपनी पूरी स्थिति से, अपने सेपेरेशन से जूझ रही थी, मेरा एक सीक्रेट अफेयर था। मेरा रिश्ता एक बहुत ही जाने-माने डायरेक्टर से था, जो महिलाओं के अधिकारों की बात करता है। वह कई लोगों के लिए एक आदर्श है। 
 
मंदाना ने कहा, हमने एक प्रेग्नेनसी प्लान की और जब यह हुआ, तो उसने मेरे लिए सब कुछ बहुत ही खराब कर दिया। इतना कहते ही मंदाना रोने लगती हैं। उनके साथ कंगना भी इमोशनल हो जाती हैं। 
 
बता दें कि मंदाना करीमी ने साल 2017 में बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। शादी के पहले दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। बीते साल ही दोनों का तलाक हुआ है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों से टूटा यूट्यूबर का दिल, वीडियो पर एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन