Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंगना के 'लॉक अप' में हदें हुई पार, सायशा शिंदे ने मंदाना करीमी को किया लिप किस

Advertiesment
हमें फॉलो करें कंगना के 'लॉक अप' में हदें हुई पार, सायशा शिंदे ने मंदाना करीमी को किया लिप किस
, रविवार, 10 अप्रैल 2022 (14:24 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट का शो 'लॉक अप' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर प्यार-मोहब्बत भी देखने को मिल रही है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर दर्शक हैरान रह गए हैं।

 
इस वीडियो में सायशा शिंदे मंदाना करीमी को किस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, शो में कंगना कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देती हैं। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को दूसरे कंटेस्टेंट के लिए प्यार जाहिर करते हुए उनके चेहरे पर किस वाला स्टैंप लगाना था। इस बीच सायशा ने मंदाना को लिप किस कर लिया। 
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके सभी कंटेस्टेंस्ट आगे आते हैं और दूसरे कंटेस्टेंट को आर्टिफिशियल किस करते हैं। अंजलि अरोड़ा सायशा को चुनती हैं और पूनम पांडे ने पायल रोहतगी का नाम लिया है। शिवम शर्मा मंदाना करीमी को चुनते हैं। सायशा शिंदे आगे आती हैं और वह मंदाना का नाम लेती हैं। इस दौरान वह कबूल करती हैं कि उन्हें मंदाना करीमी काफी अच्छी लगती है। 
 
इसके बाद सायशा सबके सामने मंदाना के लिप पर किस कर देती हैं और फिर दोनों गले भी मिलते हैं। दोनों को ऐसे देखकर वहां मौजूद सब हैरान रह जाते हैं। मंदाना और सायशा का किस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस दिन मुंबई के ताज पैलेस में होगा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ग्रैंड रिसेप्शन!