Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 (11:57 IST)
Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 (12:06 IST)
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। कई सेलेब्स भी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे थे। इनमें से कई को विजयी प्राप्त हुई तो कुछ को हार का मुंह भी देखना पह़ा। आइए देखते हैं क्या रहा सेालेब्स का लोकसभा चुनाव रिजल्ट।
कंगना रनौट
कंगना रनौट भाजपा के टिकट से मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने 74755 मतों से जीत दर्ज की।
अरुण गोविल
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे अरुण गोविल ने 10585 वोटों से जीत दर्ज की।
हेमा मालिनी
मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरी हेमा मालिनी ने 293407 वोटों से जीत दर्ज की।
पवन कल्याण
जन सेना पार्टी के संस्थाप और साउथ स्टार पवन कल्याण ने पीथापुरम सीट से जीत दर्ज की।
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघन सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट से आसनसोल लोकसभा सीट से जीत हासिल की।
मनोज तिवारी
भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने भाजपा के टिकट से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से जीत दर्ज की।
रवि किशन
एक्टर रवि किशन ने गोरखपुर सीट से जीत हासिल की है।
सुरेश गोपी
साउथ एक्टर और सिंगर सुरेश गोपी ने भाजपा के टिकट से केरल की त्रिशूर सीट से जीत हासिल की।
सायानी घोष
बंगाली एक्ट्रेस सायानी घोष ने टीएमसी के टिकट पर जाधवपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की।
राज बब्बर
सीनियर एक्टर राज बब्बर कांग्रेस के टिकट से गुरुग्राम सीट से मैदान में उतरे थे। उन्हें 75079 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर काराकाट सीट से मैदान में उतरे थे। वह 99256 वोट से चुनाव हार गए।
दिनेश लाल निरहुआ
भाजपा के टिकट से आजमगढ़ से मैदान में उतरे दिनेश लाल निरहुआ को 161035 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
लॉकेट चटर्जी
लॉकेट चटर्जी भाजपा के टिकट से हुगली से चुनावी मैदान में थीं। उन्हें 76853 वोटों से हार मिली।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें