Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस तारीख से दिखाई जाएगी कुणाल खेमू की फिल्म लूटकेस

Advertiesment
लूटकेस
आगामी दिनों में जिन 7 फिल्मों का डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होने जा रहा है उसमें से एक कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' भी है। यह हिंदी फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी। 
 
इसके प्रीमियर की डेट अनाउंस हो गई है। 31 जुलाई 2020 से यह मूवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। फिल्म में कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, विजय राज़ और गजरा राव लीड रोल में हैं। निर्देशन किया है राजेश कृष्णन ने। 
 
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को सुशांत सिंह राजूपत की आखिरी मूवी 'दिल बेचारा' का प्रीमियर होगा जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैंसर से जंग हारीं एक्ट्रेस दिव्या चौकसे, आखिरी पोस्ट में लिखा- मृत्युशैया पर हूं