Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एमएस धोनी महान खिलाड़ी... उनके जैसा करना आसान नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
सुशांत सिंह राजपूत तारीफ के काबिल हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्हें क्रिकेट के बड़े नाम महेंद्र सिंह धोनी को पर्दे पर उतार दिया। 
 
जब 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के पोस्टर रिलीज हुए, हर कोई धोनी और सुशांत सिंह राजपूत में समानता से अचंभित था। सुशांत ने खुद को धोनी जैसा दिखाने के लिए जमकर मेहनत की है। फिल्म के ट्रेलर से तो यही साबित होता है। 
 
सुशांत ने इस रोल को निभाने के लिए अलग ही मेहनत की है। उन्होंने कई घंटों तक क्रिकेट की प्रेक्टिस की और धोनी की खेलने की स्टाइल को समझा। कुछ समय पहले, सुशांत का फील्ड में प्रेक्टिस करते हुए एक वीडियो रिलीज हुआ था। वे धोनी के प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट की प्रेक्टिस कर रहे थे। ऐसा देखा गया कि सुशांत ने धोनी के जैसे असल में शॉट्स लगाए। 
क्रिकेटिंग स्किल के अलावा, सुशांत के सामने अन्य मुश्किल काम धोनी के दिमाग की समझ पाना था। वे फील्ड में होने पर कैसा सोचते हैं, मैच जीतने पर वे कैसा महसूस करते हैं, वे प्रेशर कैसे झेलते हैं, धोनी के मिजाज की समझ सुशांत को पानी थी। 
 
धोनी स्वयं भी सुशांत के काम की तारीफ कर चुके हैं। सुशांत पिछले 9 महीनों से प्रेक्टिस में करते रहे हैं। वे हर दिन 3 घंटे बैटिंग करते रहे। जिम जाते रहे। यही वजह है कि इन शॉट्स को इतनी खूबी के साथ लगा पाए। यहां तक कि धोनी को भी आश्चर्य हो रहा था कि कैसे सुशांत ने उनकी चलने की स्टाइल, बातचीत का लहजा और हर अन्य चीज अच्छे से कॉपी की है। 
webdunia
सुशांत ने उसी ग्राउंड पर प्रेक्टिस की जहां धोनी प्रेक्टिस करते थे। वह खासतौर पर डीएवी क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचे जहां धोनी प्रेक्टिस करते थे। सुशांत जिस तरह से धोनी की तरह नजर आ रहे हैं उनकी चौतरफा तारीफ हो रही है। 
 
रिकॉर्ड ब्रेक कर चुके इस ट्रेलर को जमकर पसंद किया जा रहा है। इसके बाद से फिल्म को लेकर लोगों की रूचि जबरदस्त हो गई है। अन्य कोई  ट्रेलर इतने कम समय में इतना पसंद नहीं किया गया है। सुशांत ने निश्चित तौर पर छक्का जमा दिया है। 
 
फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। अरुण पांडे और फॉक्स स्टार स्टुडियोज ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज होगी। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ऐ दिल है मुश्किल' का ट्रेलर देख अजय देवगन हुए रिलैक्स!