Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी हिट क्या हुई सुशांत ने फीस कर दी डबल

हमें फॉलो करें एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी हिट क्या हुई सुशांत ने फीस कर दी डबल
एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी सलमान खान की सुल्तान के काफी करीब पहुंच चुकी है। सलमान खान की सुल्तान 2016 की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म थी। धोनी की इस बॉयोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर गजब ढा दी और फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत की भी तारीफ चारों ओर हुई। 


 
 
इससे साफ जाहिर है कि सुशांत, जो अभी धोनी की बॉयोपिक की सफलता का मजा ले रहे हैं, अपनी प्रोफेशनल फीस में भी वृद्धि करना चाहते हैं। उनके पास इसका सही कारण भी है परंतु खबरों के अनुसार, कुछ निर्माता सुशांत सिंह राजपूत की बढ़ी हुई फीस से खासे नाराज हैं। वजह है कि सुशांत ने अपनी फीस दोगुनी कर दी है। सुशांत 3.50 से 4 करोड़ रुपए तक की फीस की मांग निर्माताओं से कर रहे हैं।  
 
 
एक टॉप प्रोडक्शन हाउस के सीईओ ने इस बारे में कहा कि फिल्म के 200 करोड़ का आंकड़ा छुने के बाद , आमतौर पर कलाकार फीस बढ़ाते ही हैं परंतु सुशांत को लगता है फिल्म उनकी वजह से चली है, ना कि धोनी के कारण।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दद्दू का दरबार : तीन ‘तलाक’ नहीं तीन ‘प्यार‘...