Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माधुरी दीक्षित अमेरिका के अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें माधुरी दीक्षित अमेरिका के अस्पताल में भर्ती
माधुरी दीक्षित की तबियत खराब हो गई है और उन्हें अमेरिका के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। माधुरी के कंधे में पिछले कई दिनों से दर्द हो रहा था। भारत में उनका इलाज चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक रियलिटी शूटिंग के दौरान उन्हें दर्द बढ़ गया तो शो से छुट्टी लेकर वे अमेरिका इलाज के लिए गईं। वहां पर अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
माधुरी के पति श्रीराम नेने डॉक्टर हैं। वे डेनवर में प्रेक्टिस करते थे इसीलिए माधुरी ने वहीं पर इलाज कराने का निर्णय लिया था। 
 
गौरतलब है कि माधुरी शादी के बाद अमेरिका रहने चली गई थीं। बाद में वे भारत लौटीं। फिल्मों में वापसी की और रियलिटी शो में भी नजर आईं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेम्स बांड को 950 करोड़ रुपये का ऑफर