Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माधुरी दीक्षित ने जैकी श्रॉफ के साथ किया रोमांटिक डांस, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें माधुरी दीक्षित ने जैकी श्रॉफ के साथ किया रोमांटिक डांस, वीडियो वायरल
, रविवार, 20 मार्च 2022 (13:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ 90 के दशक के पॉपुलर जोड़ियों में से एक थे। दोनों ने फिल्म '100 डेज' में अपनी कैमेस्ट्री का जलवा दर्शकों को दिखाया था। अब एक बार फिर माधुरी और जैकी उसी अंदाज में डांस करते नजर आए।

 
माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जैकी श्रॉफ के साथ अपनी फिल्म 100 डेज के सुपरहिट गाने 'सुन बेलिया' पर रोमांटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही है।
 
इस वीडियो को शेयर कर माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, 'जैकी श्रॉफ के साथ 100 डेज के इस रोमांचक गाने के साथ रील बनाने में बहुत मज़ा आया।'
 
माधुरी और जैकी श्रॉफ के इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी कमाल है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिस इज किलर।' 
 
बता दें कि माधुरी दीक्षित ने हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आईं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का दूसरा दिन?