Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'साजन' की स्क्रिप्ट पढ़ते ही माधुरी दीक्षित ने इस वजह से साइन कर ली थी फिल्म

हमें फॉलो करें 'साजन' की स्क्रिप्ट पढ़ते ही माधुरी दीक्षित ने इस वजह से साइन कर ली थी फिल्म
, रविवार, 30 अगस्त 2020 (17:48 IST)
माधुरी दीक्षित ने लंबे वक्त तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है और आज भी अपनी अदाओं से लोगों का दिल धड़काने में उन्हें महारथ हासिल है। हाल ही में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान की ऑलटाइम हिट फिल्म 'साजन' ने अपनी रिलीज के 29 साल पूरे कर लिए हैं। 

 
साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों खूब पंसद किया था। साजन के 29 साल पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए ये खुलासा किया है कि आखिर 29 साल पहले उन्होंने ये फिल्म क्यों साइन की थी। 
 
माधुरी ‍दीक्षित ने लिखा, साजन को 29 साल पूरे हो गए... इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैंने झट से ये फिल्म करने का मन बना लिया था। इस फिल्म की स्टोरी रोमांटिक थी। डॉयलॉग्स बेहद काव्यात्मक थे और फिल्म का संगीत लाजवाब था।
 
फिल्म 'साजन' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान के अलावा कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेर्डे भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। 'साजन' साल 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के गाने इतने जबरदस्त थे कि आज तक लोगों की जुबां पर रहते है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। फिल्म 'साजन' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान के अलावा कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेर्डे भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या तीसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत? एक्टर की पत्नी ने दिया यह जवाब