महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा को अपनी कजरारी आंखों और प्यारी सी मुस्कान से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। महाकुंभ में मोनालिसा इतनी फेमस हुई कि उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा। हालांकि इसके बाद मोनालिसा की किस्मत जरूर चमक गई। उन्हें बॉलीवुड मूवी का ऑफर मिल चुका है।
फिलहाल मोनालिसा मुंबई में शूटिंग कर रहीं हैं। मुंबई आने के बाद मोनालिसा की खूबसूरती और भी निखर गई हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे है।
इस वीडियो में मोनालिसा ब्लू कलर के सूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं।
इस क्लोजअप तस्वीर में मोनालिसा अपनी ब्राउन कलर की खूबसूरत आंखें फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन्हीं आंखों की वजह से उन्हें इतना फेम मिला है।
वीडियो में मोनालिसा का एकदम सिंपल अंदाज देखने को मिला रहा है। मोनालिसा के वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोनालिसा का ब्राइडल लुक देखने को मिल रहा है। वह गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।