Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड पर फिर टूटा कोरोना का कहर, करीना-अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खान भी कोविड-19 पॉजिटिव

हमें फॉलो करें बॉलीवुड पर फिर टूटा कोरोना का कहर, करीना-अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खान भी कोविड-19 पॉजिटिव
, मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (11:12 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक बार फिर कोरोनावायरस का कहर टूट पड़ा है। बीते कुछ दिनों कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हाल में करीना कपूर और अमृता अरोरा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।

 
वहीं अब संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों क्वारंटीन में हैं।
 
महीप कपूर और सीमा खान करीना कपूर की खास दोस्त हैं और इंडस्ट्री में पार्टियां करने के लिए जानी जाती हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी किसी पार्टी के दौरान कोरोना की चपेट में आई हैं। दोनों को हल्का बुखार है। जैसे ही इन्होंने यह महसूस किया कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है, वैसे ही इन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव आया। 
 
कुछ दिन पहले ही करीना कपूर, अमृता अरोरा, महीप कपूर, सीमा खान करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई और सेलेब्स भी शामिल हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सितारों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव हो सकती है।
 
खबरों के अनुसार बीएमसी ने बताया है कि सीमा खान को ही सबसे पहले कोविड-19 हुआ है। बीएमसी कि कुछ मेडिकल टीमें करीना कपूर और अमृता अरोरा के घरों में आरटीपीसीआर कोविड-19 परीक्षण करेंगी। इसके अलावा घर को सैनिटाइज भी किया जाएगा।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉयफ्रेंड विक्की जैन के संग अंकिता लोखंडे आज लेंगी सात फेरे