Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अश्मित पटेल संग ब्रेकअप पर महक चहल बोलीं- मेरे लिए सही इंसान नहीं थे

Advertiesment
हमें फॉलो करें अश्मित पटेल संग ब्रेकअप पर महक चहल बोलीं- मेरे लिए सही इंसान नहीं थे
, बुधवार, 5 मई 2021 (16:38 IST)
मनोरंजन जगत में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते है। कई रिश्ते शादी के बंधन में बंध जाते हैं और कई बीच में ही टूट जाते हैं। बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस महक चहल और अश्मित पटेल ने भी 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने सगाई भी की, लेकिन फिर उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी थी।

 
महक और अश्मित के ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इस मुद्दे पर एक बार फिर महक ने अपने दिल की बात कही है। अश्मित पटेल के साथ ब्रेकअप के बारे में महक ने कहा कि वो इस रिश्ते को खत्म करने के लिए खुद को कसूरवार नहीं मानती हैं। 
 
उन्होंने कहा कि, जब आप किसी के साथ रहने लगते हैं, उसे करीब से जानने लगते हैं तब आपको उसको बेहतर ढंग से जान पाते हैं। मुझे लगता है कि अश्मित पटेल मेरे लिए सही इंसान नहीं थे। ब्रेकअप के बाद से मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ मौजूद रहे। मैंने उन्हें अपने दिल की बात कही। लॉकडाउन के चलते मैंने काफी सारा वक्त गोवा में बिताया और सिर्फ जरूरत पड़ने पर मुंबई आती थी। 
 
महक ने कहा, वक्त की सबसे अच्छी बात यही है कि ये सब ठीक कर सकता है। हालांकि कोरोना के चलते कोई काम नहीं था तो ये आसान नहीं था, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हो चुकी हूं। महक ने ये भी बताया कि अगर अश्मित से उनका ब्रेकअप नहीं हुआ होता तो वो गोवा नहीं जाती। 
 
बता दें कि एक दूसरे को डेट करने के बाद अश्मित और महक ने साल 2017 में सगाई कर ली थी, इसके बाद दोनो के बीच हुई अनबन के कारण ये रिश्ता तोड़ दिया गया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर उड़ी 'रामायण' के रावण के निधन की अफवाह, लक्ष्मण ने बताया सच