Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महेश बाबू संग पर्दे पर रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर, करण जौहर कर रहे तैयारी!

हमें फॉलो करें महेश बाबू संग पर्दे पर रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर, करण जौहर कर रहे तैयारी!
, शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (16:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'रूही' रिलीज हुई है, जिसमें उनकी एक्टींग की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं अब खबर आ रही है कि जाह्नवी जल्द ही पर्दे पर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आ सकती हैं।

 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म से महेश बाबू बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। वहीं इस प्रोजेक्ट के निर्माता करण जौहर हैं। उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के लिए करण जौहर एक यंग डायरेक्टर की तलाश कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्दी से जल्दी पूरी करने की भी तैयारी की जा रही है। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग महज 60 दिनों के अंदर पूरी कर देना चाहते हैं।
 
webdunia
करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से ही जाह्नवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें करण की हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में देखा गया। फिर करण, जाह्नवी के साथ फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' लेकर आए। 
 
बता दें कि महेश बाबू के पिता कृष्णा और जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री बहुत पसंद आती थी। अब फैंस को महेश बाबू और जाह्नवी से भी वही उम्मीदें हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी ऑस्कर की रेस में शामिल फिल्म 'द इल्लीगल'