Publish Date: Wed, 12 Jan 2022 (15:50 IST)
Updated Date: Wed, 12 Jan 2022 (15:53 IST)
मनोरंजन जगत में रिश्ते अक्सर बनते बिगड़ते रहते हैं। कई सेलेब्स के ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती है। वहीं अब इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में शुकार मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं।
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अपना रिश्ता ऑफिशियल कर चुके हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जाता है। अर्जुन और मलाइका को अक्सर उम्र के फासले को लेकर ट्रोल भी किया जाता रहा, लेकिन दोनों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन अब जो खबरें आ रही है वो दोनों के फैंस के लिए शॉकिंग है।
एक न्यूज पोर्टल के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का शायद ब्रेकअप हो चुका है। मलाइका ने बीते छह दिन से अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। उन्होंने पूरी तरह से खुद को घर में कैद कर लिया है। कहा जा रहा है कि, वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है।
बीते दिनों अर्जुन मलाइका के घर से बाहर रहने वाली अपनी बहन रिया कपूर से मिलने उनके घर गए थे। लेकिन वह अपनी लेडी लव से मिलने नहीं गए। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार वह उनके साथ नजर नहीं आईं।
अर्जुन कपूर हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि, अगर वह पास में हैं तो वह मलाइका के घर जाएं, लेकिन जिस दिन वह बहन रिया के घर रात के खाने के लिए गए, वह मलाइका के घर नहीं गए बल्कि घर वापस चले गए। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते थे, लेकिन अब इस पर भी ब्रेक लग गया है।
बता दें कि मलाइका अरोरा तलाकशुदा है और पूर्व पति अरबाज खान से उनका एक बेटा है। दूसरी ओर अर्जुन कपूर ने अब तक शादी नहीं की है। मलाइका और अर्जुन की उम्र में 12 साल का फासला है। अर्जुन 36 वर्ष के हैं और मलाइका 48 वर्ष की हैं।
webdunia
Publish Date: Wed, 12 Jan 2022 (15:50 IST)
Updated Date: Wed, 12 Jan 2022 (15:53 IST)