Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन में मलाइका अरोरा का हुआ ऐसा हाल, वीडियो शेयर कर बोलीं- खाना पकाओ, साफ-सफाई करो...

हमें फॉलो करें लॉकडाउन में मलाइका अरोरा का हुआ ऐसा हाल, वीडियो शेयर कर बोलीं- खाना पकाओ, साफ-सफाई करो...
, बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (17:28 IST)
कोरोना वायरस की वजह से पुरा देश अपने-अपने घरों में समय बिता रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। इस समय कोरोना वायरस के कारण मलाइका अरोरा भी घर पर ही समय बिता रही हैं। लेकिन फिर भी मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 
हाल ही में मलाइका ने कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए है। वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मलाइका घर में कितनी बोर हो रही हैं। 
 
मलाइका अरोरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खाना पकाओ, साफ-सफाई करो, वर्कआउट करो, पॉजिटिव रहो, सो जाओ, परिवार के साथ समय बिताओ, यही दोहराओ... घर में ही रहो।' 
 
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में मलाइका को बेसन के लड्डू बनाते देखा जा सकता है। मलाइका पोस्ट शेयर करते हुए लिखती हैं कि मुझे खाना पकाना बहुत पसंद है, लेकिन बिजी शे़ड्यूल की वजह से मैं इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं, लेकिन अब खाली समय में अपने इस शौक को पूरा कर रही हूं। इसके अलावा सफाई, वर्कआउट, पॉजिटिव रहने के साथ ही मैं सो रही हूं और परिवार संग समय बिता पा रही हूं। घर रहने के यही सारे फायदे होते हैं।
 
लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सिलेब्स का अलग ही रूप नजर आ रहा है। कोई वॉरड्रोब साफ कर रहा है, कोई सफाई कर रहा है तो कोई कुकिंग करता नजर आ रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन की वजह से विदेश में फंसा यह साउथ एक्टर, 58 क्रू मैंबर भी साथ में