Publish Date: Sat, 04 Sep 2021 (16:07 IST)
Updated Date: Sat, 04 Sep 2021 (16:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
इन तस्वीरों में मलाइका अरोरा शाइनिंग गोल्डन कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। मलाइका काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में मलाइका अलग-अलग अंदाज में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
मलाइका अरोरा इन दिनों 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2' जज करती नजर आ रही हैं। मलाइका खुद भी एक मॉडल रह चुकी हैं।
मलाइका अरोरा ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्पेशल आइटम सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। मलाइका कई रियलिटी शोज को जज करती नजर आती रहती हैं।