Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगी कार छोड़ मलाइका अरोरा ने पेरेंट्स साथ लिए ऑटो राइड के मजे, तस्वीरें वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें महंगी कार छोड़ मलाइका अरोरा ने पेरेंट्स साथ लिए ऑटो राइड के मजे, तस्वीरें वायरल
, सोमवार, 18 नवंबर 2019 (16:33 IST)
बॉलीवुड की फिटनेस डीवा मलाइका अरोरा अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अभिनेत्री अक्सर अस्पताल, सैलून और डिनर पर जाते हुए कैमरे में कैद होती हैं।
एक बार फिर मलाइका को आउटिंग पर जाते हुए देखा गया। हालांकि मलाइका इस बार अपनी महंगी कार से नहीं बल्कि ऑटो से जाती हुई दिखीं। मलाइका के साथ उनकी मां और पिता भी ऑटो में थें।
 
मलाइका की यह ऑटो राइड काफी चर्चा में हैं। मलाइका ने इस दौरान सफेद रंग की शर्ट पहनी थी साथ ही भूरे रंग के बूट्स और मैचिंग टोपी लगा रखी थी। साथ ही मरून रंग का हैंडबैग कैरी किया था। 
मलाइका के जिम लुक्स भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। वे समय-समय पर अपने जिम सेशंस की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 
 
मलाइका अरोरा के रिलेशनशिप की बात करें तो अर्जुन कपूर के साथ उनके रिलेशन की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर एक साथ कभी किसी पार्टी में तो कभी रेस्टोंरेट के बाहर नजर आते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोटा की पृष्ठभूमि होने के कारण ‘मर्दानी 2’ का हो रहा विरोध, लेकिन निर्देशक ने बताया इन घटनाओं पर बनी है उनकी फिल्म