Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मलाइका अरोरा ने लगवाया कोरोना का टीका, तस्वीर शेयर कर बोलीं- इस जंग को एक साथ जीतते हैं

हमें फॉलो करें मलाइका अरोरा ने लगवाया कोरोना का टीका, तस्वीर शेयर कर बोलीं- इस जंग को एक साथ जीतते हैं
, शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (12:41 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन के काम में भी तेजी आ गई है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है।

 
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना वेक्सीनेटेड होने की जानकारी दी है। मलाइका ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह कोरोना का टीका लगवाती नजर आ रही हैं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में मलाइका ने कोरोना का टीका लगवाया है। 
 
तस्वीर में मलाइका व्हाइट क्रॉप टॉप और जॉगर्स पहने नजर आ रही हैं। वो चेयर पर बैठी हैं वहीं मेडिकल स्टाफ उन्हें वैक्सीन लगा रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा, मैंने अपनी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। क्योंकि इसमें हम एक साथ हैं। चलो वारियर्स इस जंग को एक साथ जीतते हैं। आप भी अपनी वैक्सीन लेना ना भूलें।
 
बता दें कि मलाइका पिछले साल अगस्त में कोरोनावायरस की चपेट में आई थीं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। मलाइका के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना सक्रमित हुए थे। हालांकि अब दोनों ही फिट हैं। 
 
मलाइका के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज के तौर पर देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप के कारण भी सुर्खियो में हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां बनने वाली हैं दीया मिर्जा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खूबसूरत तस्वीर