Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घर की छत से गिरकर मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा का निधन, पुलिस कर रही मामले की जांच

हमें फॉलो करें घर की छत से गिरकर मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा का निधन, पुलिस कर रही मामले की जांच

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (12:36 IST)
Malaika Arora's father commits suicide : एक्ट्रेस मलाइका अरोरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मलाइका के पिता अनिल अरोरा का बुधवार सुबह छत से गिरकर निधन हो गया हैै। यह घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। 
 
खबरों के अनुसार अनिल अरोरा ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आशा मैनार की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। उन्होंने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे। 
 
इस घटना के बाद मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके घर पहुंचे हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी कंफर्म नहीं हुआ है कि यह आत्महत्या है या फिर हादसा। अनिल अरोरा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 
मलाइका अरोरा को जब इस घटना की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। वह तुरंत ही मुंबई के लिए रवाना हो गईं। अनिल अरोरा भारतीय मर्चेट नेवी में नौकरी करते थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करण जौहर ने की जाह्नवी कपूर की तारीफ, बोले- देवरा में किया सर्वश्रेष्ठ काम