Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलयालम एक्ट्रेस अंबिका राव का निधन, अस्पताल में आया कार्डियक अरेस्ट

Advertiesment
malayalam actress passes away
Photo - Twitter
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस और सहायक निर्देशक अंबिका राव का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनकी कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई।

 
अंबिका राव की उम्र 58 साल थी। उन्हें कोरोना हो गया था, जिसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। अंबिका को फिल्म 'कुम्बालांगी नाइट्स' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। 
 
अंबिका राव ने 2002 में बालचंद्र मेनन द्वारा अभिनीत फिल्म 'कृष्ण गोपालकृष्ण' के साथ सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उन्होंने लगभग दो दशकों तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' इस दिन होगी रिलीज