Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मल्लिका शेरावत के साथ मारपीट, छोड़ी आंसू गैस

Advertiesment
हमें फॉलो करें मल्लिका शेरावत
, गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (18:34 IST)
फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ पेरिस में मारपीट किए जाने की खबर है। मास्क में कुछ लोग आएं और उन्होंने पहले आंसू गैस छोड़ी फिर मल्लिका के साथ मारपीट की। 
 
पुलिस के अनुसार तीन बदमाश मल्लिका के अपार्टमेंट में आएं और उन्होंने मल्लिका को लूटने की कोशिश की। मल्लिका का 16वीं फ्लोर पर अपार्टमेंट है। घटना के समय उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। यह घटना पेरिस के समय अनुसार रात साढ़े नौ बजे की है। 
मल्लिका को लूटने के नीयत से ये बदमाश आए थे, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में मारपीट कर वे निकल गए। मल्लिका और उनके दोस्तों ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। 

इस घटना से मल्लिका के फैंस चिंतित है। मल्लिका ने खबर लिखे जाने तक इस बारे में कोई ट्वीट या जानकारी नहीं दी है। 
 
गौरतलब है कि यह वही जगह है जहां पर हॉलीवुड एक्ट्रेस किम करदाशियां को बंधक बना कर लगभग 75 करोड़ रुपये की ज्वैलरी लूटी थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान देंगे गीता फोगट को उनका शादी का जोड़ा