Publish Date: Wed, 19 Jan 2022 (15:15 IST)
Updated Date: Wed, 19 Jan 2022 (15:17 IST)
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके पास हमेशा नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। साल 2022 में तो मनोज बाजपेयी इतने बिजी हैं कि उन्होंने साल 2023 तक कोई भी नई स्क्रिप्ट पढ़ने और नैरेशन का काम लेने से मना कर दिया है।
मनोज बाजपेयी ने साल 2021 में राम रेड्डी के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और कानू बहल की थ्रिलर डिस्पैच की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इसके बाद उन्होंने अभिषेक चौबे की अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
इस फिल्म की शूटिंग को खत्म करने के बाद मनोज बाजपेयी अपने अन्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। मनोज बाजपेयी ने कहा, मैं मेरी कमिटमेंट्स के साथ हूं और मुझे उन सभी फिल्मों को पूरा करना होगा, जिसके लिए मैंने निर्माताओं से कमिटमेंट्स किया है।
उन्होंने कहा, यह साल मुझे 2023 के अंत तक व्यस्त रखेगा और इसी वजह से मैंने नई स्क्रिप्ट पढ़ना और नैरेशन लेना बंद कर दिया है। इस वक्त मेरे पास तारीखें नहीं हैं।