Publish Date: Sun, 03 Oct 2021 (13:02 IST)
Updated Date: Sun, 03 Oct 2021 (13:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंब समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
मनोज बाजपेयी के एक करीबी दोस्त ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'बड़े भाई और बॉलीवुड के सुपरस्टार मनोज बाजपेयी भैया के पिताजी का आज दिल्ली में स्वर्गवास हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी और सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
बता दें कि बीते दिनों पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद मनोज बाजपेयी केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर आनन-फानन में अपने परिवार के पास लौट आए थे। मनोज केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।