Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मनोज तिवारी का गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' हुआ रिलीज

गाने को मनोज तिवारी ने शीतल पांडे और अमित ढुल के साथ मिलकर गाया है

हमें फॉलो करें manoj tiwari

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (15:35 IST)
manoj tiwari new song: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अब महज कुछ दिन बचे हैं, उससे पहले मनोज तिवारी का भगवान राम को समर्पित एक गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' रिलीज हुआ है। यह गाना भगवान राम के प्रति उनकी आस्था को दर्शता है और वे इस पर खूब गौरवान्वित भी हैं।
 
इस गाने को मनोज तिवारी ने शीतल पांडे और अमित ढुल के साथ मिलकर गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी तीनों की उपस्थिति नज़र आ रही है।
 
'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' ढुल एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो ढुल एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि यह सच है कि हम सभी राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे। हमें इस पर गर्व है. हम इस बात से भी गौरवान्वित हैं कि सनातन धर्म और रामचरितमानस की परम्परा से आते हैं। 
उन्होंने कहा, यह हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्ध विरासत है, जिसको अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाकर आकर देने का काम देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी ने किया है। भगवान राम की महिमा अलौकिक है और उनके आगमन से पूरा देश हर्षित है। ऐसे में हमारा यह गाना सभी राम भक्तों के लिए है। उम्मीद है सबों को यह पसंद आयेगा।
 
गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' के गीतकार अमित ढुल हैं और संगीतकार आर के क्रू हैं। जीत घनघस ने इस गाने के वीडियो को निर्देशित किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये है आज का सबसे धांसू चुटकुला : मैंने तेरी गर्लफ्रेंड को नहाते हुए देखा