Publish Date: Thu, 20 Jan 2022 (11:14 IST)
Updated Date: Thu, 20 Jan 2022 (11:16 IST)
हॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दुखद खबर सामने आई है। मार्वल की अपकमिंग सीरीज 'मून नाइट' के फ्रेंच एक्टर गैस्पर्ड उलील का निधन हो गया है। उनकी उम्र 37 साल की थी। गैस्पर्ड का निधन दक्षिणपूर्वी फ्रांस में एक स्कीइंग दुर्घटना में हुई।
गैस्पर्ड उलील की अचानक मृत्यु ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक्टर के फैंस अब मार्वल की आगामी सीरीज मून लाइट उन्हें आखिरी बार देख सकेंगे।
फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने गैस्पर्ड उलील के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट, गैस्पार्ड उलील सिनेमा के साथ बड़े हुए और सिनेमा उनके साथ बड़ा हुआ। वे एक-दूसरे को पागलपन से प्यार करते थे। यह भारी मन के साथ है कि हम उनके सबसे खूबसूरत प्रदर्शनों को फिर से देखेंगे। हमने एक फ्रांसीसी अभिनेता खो दिया है।
खबरों के अनुसार गैस्पर्ड उलील दक्षिणपूर्वी फ्रांस में मॉन्टवालेजन टाउन में स्की के लिए गए थे। वहीं उनके साथ ये हादसा हुआ। उन्हें 'हैनिबल राइजिंग' में हैनिबल लेक्टर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।