Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेघना गुलज़ार की फिल्म करने के लिए दीपिका पादुकोण हुईं राजी!

Advertiesment
मेघना गुलज़ार
दीपिका पादुकोण का ध्यान इस समय फिल्मों की ओर कम और रोमांस की ओर ज्यादा है। रणवीर सिंह के साथ शादी की तारीख फिक्स करने में वे लगी हुई हैं और निर्माताओं की ओर ध्यान ही नहीं दे रही हैं जो लाइन में खड़े उनकी हां का इंतजार कर रहे हैं। इस समय दीपिका के हाथ में बहुत कम फिल्में हैं। 
 
दीपिका के साथ मेघना गुलज़ार भी फिल्म बनाना चाहती हैं। मेघना की 'तलवार' और 'राज़ी' ने न केवल क्रिटिक्स को प्रभावित किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा व्यवसाय किया है। 
 
कहा जा रहा है कि मेघना की फिल्म करने के लिए दीपिका राजी हो गई हैं। यह फिल्म कैसी होगी? क्या रोल होगा? इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह श्रीदेवी की ही एक हिट फिल्म का रीमेक होगा, लेकिन यह बात कन्फर्म नहीं हुई है। 
 
संभव है कि यह एक थ्रिलर मूवी है क्योंकि मेघना को इस तरह की फिल्में बनाना पसंद है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की फिल्म छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साइन की यह हिंदी फिल्म!




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi