Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेट गाला 2019 में दिखा बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का अजीबो-गरीब लुक, फोटो

हमें फॉलो करें मेट गाला 2019 में दिखा बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का अजीबो-गरीब लुक, फोटो
हाल ही में न्यूयॉर्क के मट्रोपॉलिटन म्यूजिमम ऑफ आर्ट में ‘द मेट गाला 2019’ आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, संगीत, मनोरंजन और फैशन से जुड़ी तमाम हस्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर साल अलग थीम पर आधारित मेट गाला का इस बार का थीम 'कैंप: नोट्स ऑन फैशन' थी।
इस फैशन शो में हर कोई अजीबो-गरीब ड्रेस में नजर आता है। मेट गाला 2019 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस इवेंट का हिस्‍सा बनीं। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा कैंप थीम वाले लुक में नजर आई थीं। सिल्वर गाउन में प्रियंका बिल्कुल अलग ही नजर आ रही थी। प्रियंका के इस लुक पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है।
मेट गाला के रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण डिजनी प्रिंसेस लुक में नजर आईं। कस्टम मेड पिंक गाउन में दीपिका पादुकोण स्टनिंग लगीं।
अपने वियरड फैशन को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा भी मेट गाला 2019 में पहुंचीं तो लोगों की नजरें उन पर रुक गईं। लेडी गागा रेड कारपेट पर 24 फीट लंबी गाउन पहनकर पहुंचीं।
अमेरिकन सिंगर केटी पेरी मेट गाला 2019 में लैम्प ड्रेस में नजर आईं। केटी के अजीबो-गरीब फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है।
मेट गाला 2019 में किम कार्दशियन काफी हॉट और बोल्ड अवतार में दिखीं। ट्रांसपैरंट ड्रेस में वह काफी गॉरजस दिख रही थीं। किम को इस ड्रेस में देखकर ऐसा लग रहा था जैसे मानो वह अभी-अभी समंदर से नहाकर बाहर निकली हों।
मेट गाला मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड रेजिंग इवेंट हैं, जो हर साल न्यूयॉर्क में मई के पहले सोमवार को होता है। इसकी शुरुआत 1946 में हुई थी। इस गाला से जो फंड इकट्ठा होता है वो कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए इस्तेमाल होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने से पहले, ये 7 सेहत टिप्स जरूर पढ़ लें