Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसान आंदोलन पर प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर मिया खलीफा ने साधा निशाना, बोलीं- क्या मिसेज जोनास कुछ बोलेंगी?

हमें फॉलो करें किसान आंदोलन पर प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर मिया खलीफा ने साधा निशाना, बोलीं- क्या मिसेज जोनास कुछ बोलेंगी?
, सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (18:08 IST)
देश में चल रहे किसान आंदोलन को कई अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है। पॉप-सिंगर रिहाना के बाद एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाया था। वे लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट करती आ रही हैं। अब मिया ने किसानों की इस लड़ाई में प्र‍ियंका चोपड़ा जोनास की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

 
मिया खलीफा ने इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा की खामोशी पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मिया ने ट्वीट किया, 'क्या मिसेज जोनस इस मामले पर कुछ बोलेंगी? मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं। जिस तरह से बेरूत तबाही में शकीरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, ये मुझे बिल्कुल वैसा ही लग रहा है। चुप्पी।'
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में सोशल मीडिया पर आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'किसान हमारे खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की सख्त जरूरत है।' लेकिन इस ट्वीट के बाद प्रियंका ने अब तक किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।
 
वहीं मिया खलीफा ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वो भारतीय व्यजंनों का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय सेलेब्स पर निशाना साधा है। मिया खलीफा ने वीडियो के साथ लिखा, 'इस बेहतरीन खाने के लिए रूपी कौर आपका धन्यवाद। और जगमीत सिंह को भी धन्यवाद जिन्होंने यह गुलाब जामुन भेजा। तुम्हें पता है कि वे क्या कहते हैं, दिन में एक गुलाब फासीवाद को दूर रखता है।'
 
बता दें कि मिया के अलावा ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना ने भी आंदोलन का सपोर्ट किया था। किसान आंदोलन के सपोर्ट में मिया खलीफा के ट्वीट पर काफी लोगों ने नारजगी जाहिर की थी। मिया खलीफ ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं करीना कपूर, चेकअप के लिए पहुंचीं क्लीनिक