Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मीका सिंह ने किया था केआरके पर गाना बनाने का ऐलान, अब पोस्टर आया सामने

हमें फॉलो करें मीका सिंह ने किया था केआरके पर गाना बनाने का ऐलान, अब पोस्टर आया सामने
, बुधवार, 9 जून 2021 (18:17 IST)
कमाल राशिद खान या‍नी केआरके बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद केआरके ने सिंगर मीका सिंह से पंगा ले लिया। जिसके बाद मीका और केआरके एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
 
मीका सिंह और केआरके के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में मीका ने बताया था कि वह केआरके पर गाना बनाएंगे और जल्द ही इसे रिलीज करेंगे। अब मीका ने इस गाने का पोस्टर शेयर कर दिया है। इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
इस पोस्टर में मीका सिंह गाड़ी के ऊपर बैठे हैं और नीचे एक कुत्ता है जिसके चेहरे पर एडिट करके केआरके का चेहरा लगाया हुआ है। गाने का नाम 'केआरके कुत्ता' लिखा है। बताया जा रहा है कि इस गाने को मीका ने गाया है और म्यूजिक भी उन्होंने शारिब तोषी के साथ दिया है। वहीं लिरिक्स प्रिंसी, हीरा और पन्नू ने लिखे हैं। 
 
बता दें ‍कि कुछ दिनों पहले मीका सिंह केआरके के घर पहुंच गए थे हाल ही में मीका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह केआरके के घर जाते नजर आए। साथ ही सिंगर ने दावा किया कि केआरके ने उनके डर की वजह अपना मुंबई वाला घर बेच दिया।
 
वीडियो में मीका कहते हैं, केआरके को उनसे डरने की जरूरत नहीं है उनसे कोई दुश्मनी नहीं है क्योंकि वो उनका बेटा ही रहेगा। वह मीडिया को केआरके के घर के बाहर ले जाते हैं और दावा करते हैं कि केआरके ने अपने के बाहर लगे नेमप्लेट को हटा दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना के कारण कंगना रनौट के पास नहीं काम, नहीं भर पाईं पूरा टैक्स