Publish Date: Tue, 25 Feb 2020 (15:30 IST)
Updated Date: Wed, 26 Feb 2020 (07:46 IST)
कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जान भी जा रही हैं और काम पर भी असर हो रहा है। हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग भी कोरोना वायरस के कारण रोकना पड़ी।
पैरामाउंट पिक्चर्स की ओर से कहा गया है कि इटली में तीन सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग होनी थी जिसे अब बाद में किया जाएगा। इटली में भी 220 मामले कोरोना वायरस के आ चुके हैं। मिशन इम्पॉसिबल की टीम खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं हैं।
इटली में उन इलाकों को बंद कर दिया गया है जहां भीड़ होती है ताकि यह बीमारी फैल न पाए।
टॉम क्रूज की रिलीज डेट 23 जुलाई 2021 है और एक बार फिर वे ईथन हंट के किरदार में नजर आएंगे। उनकी इस सीरिज को भारत में भी पसंद किया जाता है।