Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बर्थडे पर शाहरुख खान को विश करने मन्नत पहुंचे फैंस की कटी जेब, 30 लोगों के मोबाइल हुए चोरी

हमें फॉलो करें बर्थडे पर शाहरुख खान को विश करने मन्नत पहुंचे फैंस की कटी जेब, 30 लोगों के मोबाइल हुए चोरी

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 4 नवंबर 2023 (13:12 IST)
Shahrukh's fans pickpocketed: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर हजारों फैंस किंग खान को बधाई देने के लिए देर राज उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे थे। शाहरुख खान ने भी अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया।
 
जश्‍न के इस माहौल ने शाहरुख खान के कई फैंस की जेब भी कट गई। लगभग 30 लोगों ने मन्‍नत के बाहर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कई फैंस ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाई है।
 
webdunia
खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस ने शाहरुख के घर के बाहर हुई मोबाइल चोरी की घटनाओं की पुष्टि की है। बांद्रा पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास आईफोन था। 
 
जिन लोगों के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, उन्‍होंने बांद्रा पुलिस को सूचना दी। कई फैंस ने पुलिस में सामूहिक शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी दो सुपरहिट फिल्में पठान और जवान सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब वह जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आप जानते हैं तब्बू का असली नाम, 52 साल की उम्र में भी हैं सिंगल