Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लीक हुई वोटिंग लिस्ट... बिग बॉस' की विजेता हो सकती हैं मोनालिसा!

हमें फॉलो करें लीक हुई वोटिंग लिस्ट... बिग बॉस' की विजेता हो सकती हैं मोनालिसा!
बिग बॉस सीजन 10 के संभावित विजेता नाम बाहर आ चुका है। भोजपुरी फिल्मों की अदाकार 'बिग बॉस' का खिताब अपने नाम कर सकती हैं। मोनालिसा ने अपनी बोल्डनेस के चलते काफी सुर्खियां बनाईं। बिग बॉस का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि मोनालिसा ही विजेता बन जाएंगी। 


 
खबरों के अनुसार, बिग बॉस की वोटिंग लिस्ट लीक हो गई है। इस लिस्ट में उम्मीदवारों को मिले वोटों के हिसाब से स्थान दिए गए हैं। सबसे ज्यादा वोट मोनालिसा को मिल रहे हैं जो साबित कर रहे हैं कि मोनालिसा बिग बॉस में जीत सकती हैं। दूसरे स्थान पर वीजे बानी होंगी और तीसरे स्थान पर मानवीर गुज्जर। चौथे स्थान पर रोहन मेहरा और मनु पंजाबी हो सकते हैं वही नितिभा कौल पांचवा स्थान पर कब्जा कर सकती हैं। लोपा मुद्रा को मिल सकता है छठवां स्थान और सांतवे पर स्वामी ओम ने जगह बनाई है। 
 
भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे रवि किशन ने मोनालिसा का समर्थन किया। रवि किशन बिहार और यूपी के दर्शकों में जमकर लोकप्रिय हैं। इससे मोनालिसा को भी फायदा हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या यह किताब बनी ओम पुरी की मृत्यु का कारण?