Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंटरनेट पर छाया पवन‍ सिंह और मोनालिसा का रोमांटिक गाना 'डॉलर में छुआई बा'

हमें फॉलो करें इंटरनेट पर छाया पवन‍ सिंह और मोनालिसा का रोमांटिक गाना 'डॉलर में छुआई बा'
, सोमवार, 27 जुलाई 2020 (17:23 IST)
भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले वाले पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा का गाना 'डॉलर में छुआई बा' जमकर धमाल मना रहा है। इस गाने में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज देखने लायक है। ये गाना पवन सिंह और मोनालिसा की फिल्म 'सरकार राज' का है।

 
इस भोजपुरी फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं. लेकिन इस एक गाने 'डॉलर में छुआई बा' को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि इस गाने को अब तक सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा जा रहा है।
 
इस गाने को अब तक 11,924,437 व्यूज मिल चुके हैं यानी इसे 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह और मशहूर भोजपुरी सिंगर अल्का झा ने मिलकर गाया हैं। दोनों के आवाज की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
 
इस गाने से पहले भी पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं जो दर्शकों के दिलों पर आज भी राज करते हैं। दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं जो इनके किसी भी गाने का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेग्नेंट नताशा स्टानकोविक ने हार्दिक पांड्या संग करवाया रोमांटिक फोटोशूट