Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला को देखकर मोनालिसा को आती है अपने पति की याद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 13
, गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (19:35 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तगड़ी फैन फ्लोइंग है। हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत की सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना की है। उनका है कि सिद्धार्थ उन्हें उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की याद दिलाते हैं। 
 
मोनालिसा ने कहा, जब मैं सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस 13 में देखती थी तो मुझे अपने पति विक्रांत का ख्याल आता था। वो जो भी कहते दिल से कहते हैं। उन्होंने कहा विक्रांत भी सिद्धार्थ शुक्ला की तरह स्ट्रेट फॉर्वड हैं। 


 
उन्होंने कहा, बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों को ये क्वॉलिटी पसंद नहीं आती है और वे सोचते हैं कि सामने वाले इंसान के अंदर एटिट्यूड है। लेकिन ये एटिट्यूड नहीं होता, विक्रांत बिल्कुल ऐसे हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो बात करते वक्त खुद को सीमित कर लेते हैं, लेकिन विक्रांत ऐसा नहीं करते हैं।


 
बता दें कि मोनालिसा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। मोनालिसा ने शो में ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत संग शादी की थी। दोनों की शादी पूरे रस्मों रिवाज से हुई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्विटर ने सस्पेंड किया रंगोली चंदेल का अकाउंट, मिली थी चेतावनी