Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

400 से ज्यादा सेजल नाम की लड़कियां पहुंच गईं शाहरुख के घर

हमें फॉलो करें 400 से ज्यादा सेजल नाम की लड़कियां पहुंच गईं शाहरुख के घर
जब हैरी मेट सेजल की टीम एक के बाद एक अनोखे मार्केटिंग के तरीके पेश कर रही है। इस प्रमोशन से लड़कियां जबरदस्त उत्साहित हैं। शाहरूख हाल ही में सेजल नामक लड़कियों से मिलने अहमदाबाद गए थे। उनके साथ निर्देशक इम्तियाज़ अली भी थे जहां उन्होंने फिल्म का पहला गाना 'राधा' सेजल नाम के लड़कियों के बीच लांच किया! 
 
शाहरुख और अहमदाबाद की सेजल नाम की लड़कियों के कई फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए। शाहरुख से मिलने का आकर्षण मुंबई की सेजल नाम की लड़कियां पर ऐसा छाया कि वे पहुंच गईं उनके बंगले पर। 
 
400 से भी अधिक सेजल नाम की लडकियां जुट गईं मन्नत पर ताकि उन्हें दिख जाए सुपरस्टार शाहरुख की केवल एक झलक। शाहरुख ने पूरे देश में सेजल नाम की लड़कियों को मार्केटिंग स्ट्रेटजी के तहत खोजने का तरीका चुना है। फिल्म की टीम के पास पहले ही 7,000 सेजल नाम की लड़कियों की एंट्री पहुंच चुकी है और एंट्रियां लगातार बढ़ रही हैं। 
 
फैंस का मन्नत पहुंचना एक सामान्य गतिविधि है, परंतु सेजल नाम की लड़कियों के लिए शाहरुख से मिलने का यह खास मौका हो सकता है। मन्नत की सीक्योरिटी को इतनी लड़कियों को संभालने में काफी मुश्किल आई। इन लड़कियों में शाहरुख से मिलने की इच्छा इतनी त्रीव थी कि वे अपने साथ सबूत के तौर पर अपने आईडी कार्ड्स लेकर पहुंची जिससे साबित हो सके कि उनका नाम सेजल ही है। 
webdunia
फिल्म की टीम कई तरह की मार्केटिंग स्ट्रेटजी के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही है। फिल्म के मेकर्स ने मिनी ट्रेलर्स (फिल्म की छोटे छोटे ट्रेलर्स) भी जारी किए हैं जिससे फिल्म के कलाकार, फिल्म की बारिकियां और हैरी-सेजल के सपने सामने आ जाएं। 
 
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल'  'रेड चिलीज़ इंटरटेन्मेंट' के द्वारा प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म में शाहरूख एक पंजाबी हरिंदर सिंह नेहरा और अनुष्का एक गुजराती सेजल झवेरी के किरदार में हैं। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करिश्मा कपूर के बारे में 25 रोचक जानकारियां