Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करिश्मा कपूर के बारे में 25 रोचक जानकारियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें करिश्मा कपूर के बारे में 25 रोचक जानकारियां
1
25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर उस कपूर खानदान से है जिसे हिंदी फिल्मों का प्रथम परिवार कहा जाता है। 
2
कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में अभिनय नहीं करती हैं। शशि कपूर की बेटी संजना कपूर ने इस परंपरा को तोड़ा, लेकिन उन्हें फिल्मों में सफलता नहीं मिली। सही मायनो में करिश्मा कपूर इस कपूर की पहली सफल महिला कलाकार हैं। 
3
करिश्मा का निकनेम 'लोलो' है। करिश्मा की नानी का नाम गिना लोलोब्रिगाडा था और यही से 'लोलो' नाम करिश्मा की मां बबीता ने लिया। 
4
करिश्मा को बॉबी देओल के साथ लांच करने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन बॉबी की फिल्म शुरू होने में वक्त था इसलिए करिश्मा ने इंतजार करना ठीक नहीं समझा और प्रेम कैदी (1991) से अपना फिल्म करियर शुरू किया। 
5
करिश्मा ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली तो उनके लुक को लेकर काफी मजाक बनाया गया। किसी ने उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहा तो कुछ ने कहा कि वे लड़के जैसी दिखाई देती हैं। 
 
 
 

6
लुक के लिए आलोचना के बावजूद करिश्मा को साइन करने के लिए निर्माताओं में होड़ मच गई। इसके पीछे उनका कपूर खानदान से होना था। 'प्रेम कैदी' सफल रही और 1992 में करिश्मा 6 फिल्में रिलीज हुईं। 
7
करिश्मा की दूसरी फिल्म 'पुलिस ऑफिसर' थी जिसमें वे जैकी श्रॉफ की नायिका थी। फिल्म देखने के बाद करिश्मा के चाचा ऋषि कपूर ने कहा था कि फिल्म में जैकी, करिश्मा के अंकल नजर आते हैं। 
8
राजा बाबू (1994) में करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी बेहद पसंद की गई। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ की जो बॉक्स ऑफिस पर अत्यंत सफल रही। 
9
करिश्मा ने उस दौर के सारे कलाकारों, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, सनी देओल, गोविंदा, अक्षय कुमार, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, के साथ फिल्में कीं। 
10
90 के दशक में फिल्मों का स्तर निम्नतम था। हीरोइन के लिए करने को कुछ नहीं रहता था लिहाजा करिश्मा ने जो फिल्म मिली साइन कर ली।
 
webdunia

11

राजा हिन्दुस्तानी (1996) करिश्मा के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। पहले यह फिल्म ऐश्वर्या राय करने वाली थीं, लेकिन बाद में करिश्मा उनकी जगह आ गई। इसमें आमिर के साथ उनका चुम्बन दृश्य काफी चर्चित रहा। 
12
करिश्मा को डेविड धवन अपने लिए भाग्यशाली मानते थे। डेविड के साथ करिश्मा ने राजा बाबू, अंदाज, कुली नं 1, जुड़वा, हीरो नं. 1, बीवी नं 1, हसीना मान जाएगी, दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई, जैसी फिल्में की, जिसमें से अधिकांश बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 
13
करिश्मा को कभी अंग प्रदर्शन से परहेज नहीं रहा। 'सरकाय लो खटिया जाड़ा लागे' गाने के लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई। 
14
जुबैदा, राजा  हिन्दुस्तानी, दिल तो पागल है, फिज़ा जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर करिश्मा ने दिखाया कि मौका मिलने पर वे अच्छा अभिनय भी कर सकती हैं। 
15
दिल तो पागल है में शाहरुख और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों की तुलना में छोटा रोल होने के बावजूद करिश्मा ने बेहतरीन अभिनय किया और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। 
webdunia

16
करिश्मा को राजा हिन्दुस्तानी और फिज़ा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। दिल तो पागल है के लिए फिल्मफेअर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड और जुबैदा के लिए फिल्मफेअर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला। 
17
करिश्मा का नाम अजय देवगन से जोड़ा गया। कहा जाता था कि यदि दोनों ने शादी कि तो उनके बच्चे 'ज़ेबरा' जैसे होंगे क्योंकि करीना श्वेत रंग की हैं तो अजय श्याम रंग के। 
18
वर्ष 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई जो कुछ महीनों में टूट गई। करीना ने तो अभिषेक को 'जीजू' कह कर पुकारना भी शुरू कर दिया था। 
19
कहा जाता है कि अभिषेक से करिश्मा की मां ने कमाई पूछ ली थी जिससे बच्चन परिवार नाराज हो गया और यह रिश्ता टूट गया। 
20
2003 में करिश्मा ने इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर से विवाह रचाया। करिश्मा और संजय की एक बेटी समायरा और एक बेटा किआन है। शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच संबंध खराब होते चले गए। कई कोशिश के बावजूद जब रिश्ते में सुधार नहीं आया तो दोनों ने तलाक का मन बना लिया। 2016 में दोनों को तलाक मिल गया। 
webdunia

21
विवाह के बाद करिश्मा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था और गृहस्थ जीवन में व्यस्त हो गई। जब संजय से खटपट बढ़ गई और वे अलग रहने लगीं तो उन्होंने 2012 में 'डेंजरस इश्क' से फिल्मों में वापसी की, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। 
22
करिश्मा का पसंदीदा रंग ब्लू, ब्लैक और व्हाइट है। 
23
करिश्मा ने 2003 में 'करिश्मा' नामक टीवी धारावाहिक भी किया जिसमें उनकी दोहरी भूमिका थी। 
24
आजा माही वे और नच बलिए नामक टीवी शो में वे जज के बतौर दिखाई दी थीं। 
25
अपनी बहन करीना कपूर को करिश्मा सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। जब करिश्मा तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं तब करीना ने उनका भरपूर साथ दिया। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन और कैटरीना कैफ ने अब तक साथ क्यों नहीं की फिल्म?