Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अलाउद्दीन खिलजी के बाद पर्दे पर रावण का किरदार निभाएंगे Ranveer Singh!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alauddin Khilji
, सोमवार, 24 मई 2021 (18:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हर तरह के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। साल 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' में खिलजी का निगेटिव किरदार निभाकर उन्हें खूब तारीफें बटोरी थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह पर्दे पर रावण का किरदार निभा सकते हैं। 

 
खबरों के अनुसार केवी विजयेंद्र प्रसाद रामायण पर आधारित एक फिल्म 'सीता' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वो सीता के नजरिए से रामायण को दिखाएंगे। फिल्म का निर्देशक अलौकिक देसाई करेंगे और इसे 'बाहुबली' की तरह ही भव्य और बड़े स्तर पर बनाया जाएगा।
 
webdunia
बताया जा रहा है कि फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना कपूर या आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। वहीं रावण के किरदार के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। 
 
अगर फिल्म में करीना को साइन किया जाता है और रणवीर भी हां कर देते हैं, तो यह दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी। करीना और रणवीर दोनों को ही अपने किरदार पसंद आए हैं, लेकिन अभी फाइनल नैरेशन का इंतजार है। पद्मावत के बाद यह रणवीर की दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह निगेटिव किरदार में नजर आएंगे।
 
रणवीर ‍सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह सर्कस और जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Shilpa Shetty और Paresh Rawal की Hungama 2