Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mouni Roy
, गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (11:46 IST)
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
साउथ इंडियन दुल्हन बनीं मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लगी हैं। मौनी ने सूरज संग मलयाली रीति-रिवाज से शादी रचाई है। सूरज साउथ इंडियन हैं, इसलिए उनके कल्चर का सम्मान करते शादी साउथ इंडियन रस्मों रिवाज से हुई।
 
तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई है। मौनी ने मांग टीका, माथा पट्टी, झुमके, चोकर सेट, गोल्डन कड़े, कमरबंद पहना है। 
 
इससे पहले मौनी रॉय की शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दोनों ने गोवा में शादी रचाई है।
 
बता दें कि सूरज नाम्बियार दुबई के जाने माने बिजनेसमैन है। मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक इंस्टा पोस्ट के लिए इतनी फीस लेती हैं शहनाज गिल!