Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'नागिन' फेम मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग करने जा रहीं शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे!

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'नागिन' फेम मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग करने जा रहीं शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे!
, रविवार, 28 नवंबर 2021 (15:09 IST)
'नागिन' एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों मौनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कई दिनों से मौनी रॉय बैंकर सूरज नांबियार संग रिश्ते को लेकर छाई हुई हैं।

 
वहीं अब मौनी रॉय की शादी की डेट सामने आई है। खबरों के अनुसार मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज से शादी रचाएंगी। बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। दोनों की शादी दुबई या इटली में होगी।
 
webdunia
शादी के बाद मौनी रॉय अपने होमटाउन कूचबिहार में रिसेप्शन रखेंगी। इस रिसेप्शन में वो सभी लोग शामिल होंगे, जो उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में नहीं जा रहे हैं। 
 
बता दें कि सूरज, दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। मौनी की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो में मौनी और सूरज साथ नजर आ रहे थे। यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, पर मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी' में यह किरदार निभाएंगे सुनील शेट्टी, फर्स्ट लुक आया सामने