Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सुपरहीरो बने धोनी, 'अथर्व' का फर्स्ट लुक रिलीज

हमें फॉलो करें क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सुपरहीरो बने धोनी, 'अथर्व' का फर्स्ट लुक रिलीज
, गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (18:18 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। धोनी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व : द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

 
इस सीरीज में धोनी बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। अपने चहेते क्रिकेटर को एकदम नए अवतार में देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। धोनी ने ग्राफिक नॉवल अथर्व का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप के जरिए रिलीज किया है।
 
फर्स्ट लुक में धोनी सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक वीडियो क्लिप में धोनी का एनिमेटेड चरित्र एक युद्ध के मैदान में दानव जैसी एक सेना के खिलाफ लड़ता नजर आ रहा है। 
 
'अथर्व: द ओरिजिन' नए युग का ग्राफिक नॉवेल है। यह लेखक रमेश थमिलमनी की कहानी पर अधारित है। वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट के सपोर्ट से बनाया जा रहा है। इसे आदिकलराज और अशोक मनोर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हुमा कुरैशी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मिथ्या' इस दिन होगी रिलीज