Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस... क्या होगा 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का?

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस... क्या होगा 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का?
बॉलीवुड यह मान कर चल रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे के जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है। 

 
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत प्रमुख भूमिका में हैं। सुशांत ने सोलो हीरो के रूप में अपने अब तक के करियर में कोई भी ऐसी फिल्म नहीं दी है जिसने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया हो। न ही उनकी इतनी स्टार वैल्यू और लोकप्रियता है जो अपने दम पर पहले वीकेंड पर दर्शकों को खींचकर सिनेमाघरों तक ले आए। इसके बावजूद यह माना जा रहा है कि 'धोनी' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करेगी और इसका सारा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है। उनके खेल के करोड़ों प्रशंसक हैं और वे धोनी की कहानी को बड़े परदे पर देखना चाहते हैं। 
 
फिल्म 104 करोड़ रुपये में बनाया गया है और यह राशि फिल्म के प्रदर्शित होने के पूर्व ही वसूल हो चुकी है। निर्माता तो सुरक्षित हैं। वितरक भी सुरक्षित लग रहे हैं क्योंकि फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है। सिने प्रेमी और क्रिकेट प्रेमी दोनों इस फिल्म को देखना चाहते हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी जोरदार है। टिकट तेजी से बिक रहे हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जा रहा है। 60 देशों के 4500 स्क्रीन्स में यह फिल्म प्रदर्शित होगी। 
निर्देशक नीरज पांडे भी 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का बड़ा आकर्षण हैं। बेबी, स्पेशल 26 और ऐ वेडनेस डे जैसी फिल्में उन्होंने बनाई हैं। फिल्म की ओपनिंग शानदार हो सकती है और पहले दिन का आंकड़ा 15 करोड़ रुपये से ज्यादा रहने की संभावना है। वीकेंड का कलेक्शन 50 करोड़ तक जा सकता है। 
 
कुल मिलाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धोनी की तरह ही धमाका कर सकती है। 
 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'धोनी' फिल्म देखने के बाद क्या थी एमएस धोनी की प्रतिक्रिया?